5 सितम्बर, जो कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस है, के उपलक्ष्य में रा.उ.मा. विद्यालय हरसाना, अलवर में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न शिक्षकों का रूप धारण कर कक्षाओं में पठन-पाठन कराया। बच्चों को शिक्षक की भूमिका निभाने का अवसर मिला जिससे उनमें आत्मविश्वास और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान में विशेष प्रस्तुतियाँ दी गईं जिनसे वातावरण भावुक और आनंदमय हो उठा।



प्रधानाचार्या श्री
मनमोहन बैरवा
 ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने बच्चों को हमेशा अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनकी सीख पर चलने की प्रेरणा दी।"

समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरसाना, लक्ष्मणगढ़ में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत: ग्रामीण शिक्षा में नया अध्याय